Country’s overall exports register growth
2021-22 की तुलना में 2022-23 में देश के कुल निर्यात में 13.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

Country’s overall exports register growth of 13.84 percent in 2022-23 over 2021-22
2021-22 की तुलना में 2022-23 में देश के कुल निर्यात में 13.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई
वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में 13.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में देश के समग्र निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अनुमान है। वैश्विक विपरीत परिस्थितियों और स्थिर घरेलू मांग के बावजूद पिछले वित्त वर्ष में 770.18 अमेरिकी अरब डॉलर मूल्य का निर्यात होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का कुल निर्यात 676 अमेरिकी अरब डॉलर से अधिक था।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान छह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 447 अमेरिकी डॉलर से अधिक का वार्षिक निर्यात दर्ज किया गया है। मंत्रालय ने कहा, सेवाओं का निर्यात समग्र निर्यात वृद्धि का नेतृत्व करता है और पिछले वित्त वर्ष के दौरान 26.79 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 322.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नया रिकॉर्ड स्थापित करने का अनुमान है।
मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश के व्यापारिक आयात में चीन की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2022-23 में घटकर 13.79 प्रतिशत रह गई है, जो 2021-22 में 15.43 प्रतिशत थी। चीन से इलेक्ट्रॉनिक सामान के आयात में भी वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में
2022-23 में करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर की गिरावट का रुख देखा गया है। इलेक्ट्रॉनिक सामानों के मामले में चीन से आयात भी 2021-22 के 48.1 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 41.9 प्रतिशत रह गया है।